ताज़ातरीन

पुणे से चंडीगढ़ के लिए इंडिगो की नई उड़ान मार्च से शुरू

नई दिल्ली: भारत की विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने अगले महीने यानि मार्च से पुणे से चंडीगढ़ के लिए नई उड़ान शुरू करने की घोषणा की है।इंडिगो के मुताबिक, जिसको भी टिकट करानी हो वह करा सकता है|टिकट अभी से उपलब्ध हैं|

इंदौर के लिए भी शुरू होंगी उड़ान…..

जहां, इंडिगो ने पुणे से चंडीगढ़ के लिए नई उड़ान शुरू करने की घोषणा की है वहीँ, पुणे से इंदौर के लिए भी नई उड़ान शुरू करनी की बात कही है|पुणे से इंदौर के लिए मई महीने में उड़ान शुरू होगी|इंडिगो का कहना है कि 15 मार्च से पुणे और चंडीगढ़ के बीच जबकि पुणे और इंदौर के बीच 1 मई से दैनिक उड़ान शुरू की जाएगी।साथ ही इंडिगो का यह भी कहना है कि इन मार्गों पर दूसरी विमान सेवा कंपनियों की उड़ानें पिछले साल बंद हो गयी थीं और इस प्रकार वह दोनों रूटों पर एक मात्र सेवा प्रदाता होगी।बतादें कि, इंडिगो के पास अभी 250 से अधिक विमानों का बेड़ा है और 1500 से अधिक उड़ानों का संचालन होता है।

Most Popular

To Top