ताज़ातरीन

झारखंड में आज से हेमंत सरकार, सोरेन के साथ 3 मंत्रियों ने भी ली शपथ

रांची : पाकुड़ से कांग्रेस के विधायक आलमगीर आलम ने हेमंत सरकार कैबिनेट में मंत्रीपद की शपथ ली है। आलमगीर आलम झारखंड के स्पीकर भी रह चुके हैं।

लोहरदगा से कांंग्रेस के विधायक रामेश्वर उरांव और चतरा से आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता भी हेमंत सरकार में मंत्री बन गए हैं।

44 वर्षीय हेमंत सोरेन में दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं। इसके पहले वह 2013 में कांग्रेस गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को
झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री  के पद की
शपथ दिलाई

– हेमंत सोरेन के साथ तीन विधायकों ने भी शपथ ली। शपथ लेने वालों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद के सत्‍यानंद भोक्‍ता का नाम शामिल है। खरमास बाद होगा सोरेन कैबिनेट का विस्तार। जेएमएम- 6 कांग्रेस- 5, आरजेडी से एक विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल करने के फॉर्मूले पर महागठबंधन में बनी है सहमति।
– सीएम पद की शपथ से पहले हेमंत सोरेन ने NRC को बताया अव्यवहारिक, कहा- मुझे नहीं लगता कि एनआरसी को लागू करना व्यवहारिक है। पूरा देश सीएए के खिलाफ नजर आ रहा है। यह सब हो रहा है जब हमारा देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है।
– शपथ ग्रहण समारोह से पहले हेमंत सोरेन ने लोगों से मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की भी अपील की थी।

Most Popular

To Top