ताज़ातरीन

आज राज्य में एक नये अध्याय की हो रही शुरुआत – हेमंत सोरेन

रांची झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की जीत पर हेमंत सोरेन ने कि ये दिन उनके लिए संकल्प लेने का है ताकि राज्य की जनता के लिए काम किया जा सके। महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे हेमंत सोरेन ने इस मौके पर अपने पिता शिबू सोरेन सहित, सोनिया गांधी और लालू यादव को भी धन्यवाद दिया।
हेमंत सोरेन ने कहा, ‘आज राज्य में एक नये अध्याय की शुरुआत हो रही है। मैं सभी को आश्वस्त करता चाहता हूं कि वे भले ही किसी भी जाति, धर्म और पेशे के हों लेकिन उनकी उम्मीदें नहीं टूटेंगी।’
हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम सहित कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा था और ये गठबंधन रुझानों में बहुमत पार करता नजर आ रहा है। हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश किया गया था।
बहरहाल, सोरेन झारखंड चुनाव के नतीजों पर कहा कि बहुत जल्द आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। सरयू राय के महागठबंधन से जुड़ने की अटकलों के सवाल को टालते हुए हेमंत सोरन ने कहा कि अभी गठबंधन के सभी साझेदारों से बात करने के बाद ही कुछ तय होगा।

झारखंड में ‘महागठबंधन’ की जीत

झारखंड में अभी भी वोटों की गिनती जारी है। हालांकि, ये लगभग साफ हो चला है कि बीजेपी की विदाई राज्य की सत्ता से से होने जा रही है।
शाम 5 बजे तक के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) 28 सीटों पर आगे है। वहीं, उसकी साझेदार कांग्रेस 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। आरजेडी एक सीट पर आगे है। तीन पार्टियां कुल मिलाकर 43 सीट पर आगे हैं। 81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में बहुमत का आंकड़ा 41 है।

बीजेपी-27 सीट पर आगे और 2 पर जीती
कांग्रेस- 13 सीट पर आगे
जेएमएम-28 सीट पर आगे
आरजेडी- 1 सीट पर आगे
आजसू- एक पर जीती और दो पर आगे
निर्दलीय- दो सीट पर आगे
जेवीएम- तीन सीट पर आगे

दूसरी ओर अकेले लड़ रही बीजेपी 26 सीटों पर आगे है और दो सीट भी जीत चुकी है। वहीं, आजसू दो सीटों पर और जेविएम को तीन सीट पर बढ़त हासिल है।

Most Popular

To Top