ताज़ातरीन

Coldwave : दिल्ली में ठंड ने 119 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा, जानिए उत्तर भारत समेत देश के प्रमुख शहरों का रियलटाइम तापमान

दिल्ली में ठंड ने 119 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय मौसम विभाग  (IMD) के अनुसार सोमवार को 119 साल का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दोपहर 2.30 बजे सफदरजंग में दिन का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में सोमवार का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के सफदरजंग का तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। जबकि दिल्ली का सबसे कम तापमान लोधी रोड पर सामान्य से 5 डिग्री कम 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। दिल्ली में सुबह घने कोहरे के छाए रहने से रेल और विमान सेवा पर भी असर पड़ा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कम से कम 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट से तीन फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया
दिल्ली 8 डिग्री सेल्सियस, नोएडा 8 डिग्री सेल्सियस, गाजियाबाद 8 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद 8 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम 7 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ 9 डिग्री सेल्सियस, जयपुर 10 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ 8 डिग्री सेल्सियस, कानपुर 8डिग्री सेल्सियस, आगरा 8 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर 9 डिग्री सेल्सियस, पटना 10 डिग्री सेल्सियस, रांची 11 डिग्री सेल्सियस, कोलकाता 16 डिग्री सेल्सियस, जम्मू 9 डिग्री सेल्सियस, श्रीनगर 1 डिग्री सेल्सियस, देहरादून 9 डिग्री सेल्सियस, शिमला -2 डिग्री सेल्सियस, मनाली -2 डिग्री सेल्सियस, मसूरी 2 डिग्री सेल्सियस, कुफरी -4 डिग्री सेल्सियस, नैनीताल 1 डिग्री सेल्सियस तापमान है।

Most Popular

To Top