ताज़ातरीन

गुजरात के अमरेली में तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा, केस दर्ज

गुजरात के अमरेली जिले में हरिकृष्ण सरोवर के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा अज्ञात व्यक्तियों ने शुक्रवार देर रात तोड़ दी। यह जानकारी पुलिस ने दी। एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा 2018 में हरिकृष्ण सरोवर के पास स्थित एक उद्यान में लगायी थी। सरोवर सूरत के हीरा कारोबारी सावजीभाई ढोलकिया के ढोलकिया फाउंडेशन ने बनवाया था और उसका सौंन्दर्यीकरण किया था। 

सरोवर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में किया था। लाठी पुलिस थाने के उप निरीक्षक वाई पी गोहिल ने कहा, घटना कल रात में हुई। दोषियों की पहचान और उनकी धरपकड़ के प्रयास किये जा रहे हैं। हमने डायरी में प्रविष्टि की है। यह उन लोगों का काम हो सकता है जो सरोवर के निर्माण से नाखुश थे या ये असामाजिक तत्वों का काम हो सकता है।

Most Popular

To Top