ताज़ातरीन

दिल्ली विधानसभा चुनाव: सभी 70 सीटों के रुझानों में BJP 12 सीटों पर और AAP 58 सीटों पर; कांग्रेस का नहीं खुला खाता

दिल्ली – देश की राजधानी दिल्ली में किसका राज होगा, दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से आज पता चल जाएगा। हालांकि, शुरुआती रुझानों से यह स्पष्ट होने लगा है कि दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों वाले चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। वोटों की गिनती शुरू होते ही रुझान आने लगे। जैसे-जैसे रुझान आने लगे, तस्वीरें साफ होती चली गईं, जिसके मुताबिक, दिल्ली में फिर आप की सरकार बनती दिख रही है |
निर्वाचन आयोग के ताजा रुझान के मुताबिक 70 निर्वाचन क्षेत्रों के प्राप्त रुझान के अनुसार आप 58 और भाजपा 12 सीटों पर आगे है। वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट पर पीछे चल रहे हैं। सीएए के विरोध प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग वाली ओखला सीट पर भी आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान पीछे चल रहे हैं।
शुरुआती रुझानों में 21 सीटों पर बढ़त बनाने वाली भाजपा घटकर 12 सीटों पर आ गई है। वहीं आम आदमी पार्टी 58 सीटों पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए है। सीएए के विरोध प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग वाली ओखला सीट पर आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान और भाजपा के ब्रह्म सिंह में कांटे की टक्कर चल रही है। अमानतुल्लाह खान 1633 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
अभी तक के मतगणना के अनुसार कांग्रेस को चार फीसदी मत मिले हैं। कुल 97666 मत कांग्रेस के खाते में आए हैं। कांग्रेस का दिल्ली में खाता भी नहीं खुल पाया है |
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भाजपा सिर्फ 12 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं पार्टी के तमाम दिग्गज नेता पीछे चल रहे हैं। विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद, कपिल मिश्रा, तेंजिदर बग्गा, शिखा राय और आरपी सिहं अपने प्रतिद्वंदियों से पीछे हैं।

Most Popular

To Top