ताज़ातरीन

पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार करने वाले डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के पहले राष्ट्रपति

अमेरिकी राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंपने अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर के साथ आज शाम ताज महल का दीदार किया। इससे पहले आज सुबह ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप व बेटी-दामाद के साथ भारत पहुंचे। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर ट्रंप का जोरदार स्वागत किया। पत्नी मेलानिया के साथ ट्रंप साबरमती आश्रम भी गए। अब मोदी के साथ ट्रंप और उनका परिवार नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में भी शामिल हुआ। आपको बता दें कि
डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल देखने वाले अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति हैं। साथ ही पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार करने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति हैं।
अहमदाबाद से आगरा पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने उनका स्वागत किया है। ट्रंप के दौरे को लेकर ताजमहल के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। यहां उन्होंने विजिटर बुक में अपना संदेश लिखा,”ताजमहल हमें प्रेरित और चकित करता है। भारत के धनी और विविधतापू्र्ण संस्कृति का यह जीता जागता उदाहरण है। धन्यवाद भारत!’
इससे पहले हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ट्रंप के स्वागत में सैकड़ों कलाकार ‘मयूर नृत्य’ प्रस्तुति दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदी में ट्वीट कर कहा ‘प्रथम महिला और मैं इस देश के हर नागरिक को एक संदेश देने के लिए प्रथम महिला और मैं दुनिया का 8000 मील का चक्कर लगा कर यहां आये हैं। अमेरिका, भारत से प्रेम करता है। अमेरिका भारत का सम्मान करता है। अमेरिका के लोग हमेशा भारत के लोगों के सच्चे और निष्ठावान दोस्त रहेंगे।’ डोनाल्ड ट्रंप का एक और ट्वीट- मैं इसीलिए भारत आया हूं। सद्भावना और प्रेम के साथ ताकि हम अपनी अभिलाषा प्रतीक अपनी साझेदारी और अविश्वसनीय विस्तार करें।
– डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने अपने ही फोन से फोटो खिंचवाई
– ताज का दीदार करते हुए ट्रंप और मेलानिया खिंचवाई तस्वीरें
– ताजमहल की विजिटर बुक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संदेश लिखा कि ताज भारतीय संस्कृति की समृद्ध धरोहर है। ताजमहल भारतीय संस्कृति की विविधतापूर्ण सुंदरता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने विजिटर बुक में  लिखा- ताज महल हमें प्रेरणा देता है। यह भारत की संस्कृति की विभिन्नता और संपन्नता की शानदार विरासत है। थैंक्यू इंडिया।

Most Popular

To Top